शिरडी कैसे करें दर्शन -
पीक सीजन में दर्शन के समय का कोई अंदाजा नहीं है इसमें कई घंटे भी लग सकते हैं और खाली समय के दौरान आप 1 घंटे में भी दर्शन करके बाहर आ सकते हैं। अगर आप लंबी लाइन में नहीं लगना चाहते हैं और जल्दी दर्शन करना चाहते हैं तो दर्शन की 200 रुपए में ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
आरती का बनें हिस्सा
दिन में पांच बार साईं आरती होती है सुबह 4.15 बजे सबसे पहले भूपाली आरती है इसके बाद 4.30 बजे काकड़ आरती, दोपहर 12 बजे मध्यान आरती, सूर्यास्त के समय धूप आरती और रात 10.30 बजे सेज आरती होती है।
शिरडी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो महाराष्ट्र में स्थित है हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक शिरडी के साईं बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। शिरडी जाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के दिमाग में कई सवाल एक साथ आते हैं जैसे शिरडी कैसे पहुंचे, शिरडी में कहां ठहरें और शिरडी जाने का सबसे अच्छा समय आदि। यहां हम आपके इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। शिरडी मुंबई से करीब 250 किलोमीटर और औरंगाबाद से 110 किलोमीटर दूर है